ताड़ासन (Tadaasan)

ताड़ासन


 ताड़ासन खड़े होकर किए जाने वाले आसनों के समहू का सबसे प्रचलित और मुख्य आसनों में से एक है।

विधि :

  • अपने कंबल या मैट पर सीधे खड़े हो जाइए। दोनों हाथ शरीर के बगल मे रहेंगे।
  • दोनों हाथों की उँगलियों को आपस मे फँसाते हुए अपने सिर पर रखना है केहुनियाँ बाहर की ओर मुड़ी रहेंगी।
  • सामने पड़ने वाली किसी एक बिन्दु पर अपनी दृष्टि को स्थिर कर बनाए रखना है।
  • स्वास अंदर लेते हुए दोनों एड़ी और हथेलियों को ऊपर की ओर खींचते हुए ले जाना है जितना ऊपर जा सके।
  • इसी स्थिति मे अपने शरीर को स्थिर रखना है जितनी देर संभव हो सके। स्वास की गति सामान्य रहेंगी।  
  • अब स्वास छोड़ते हुए वापस दोनों एड़ी और हाथो को नीचे लाना है और हथेलियाँ पहले की तरह सिर पर रखना है।
  • इस अभ्यास को 8-10 बार दुहराना है।    

इस अभ्यास को कई तरह से किया जा सकता है।

प्रकार 1

  • अंतिम स्थिति में अपने शरीर को रोक कर दृष्टि हथेलियों पर केन्द्रित करना है।

प्रकार 2:

  • अंतिम स्थिति मे अपने आंखो को बंद करके स्थिति 30 सेकंड तक रुकना है।  

लाभ :

  • तन और मन के बीच समन्वय स्थापित करता है।
  • रीढ़ की हड्डी को सुदृढ़ करता है।
  • आंत की कार्य प्रणाली को अच्छा करता है।
  • कब्ज़ को ठीक करने में बहुत महत्वपूर्ण आसन में से एक है।

सावधानियाँ :

  • ·         ताड़ासन वैसे साधक को नहीं करनी चाहिए जिनके घुटने में बहुत ज्यादा दर्द हो।
  • ·         यह आसन गर्ववती महिला के लिए वर्जित है।
  • ·         इसका अभ्यास उस वक्त नहीं करनी चाहिए जब आपको सिर दर्द हो।
  • ·         अगर आप इस आसन को करना सीख रहें हैं तो पैरों की अंगुलियों पर आकर इस  योगाभ्यास को मत करें।
  • ·         अगर रक्तचाप ज्यादा या कम हो तब भी इस आसन को करने से बचना चाहिए।
उम्मीद करता हूँ आपको मेरे पोस्ट्स से काफी मदद मिलेगी योगाभ्यासों के लाभ आर सावधानियों को समझने के लिए। योग अगर किसी योग गुरु के मार्गदर्शन में किया जाय तो लाभ ज्यादा मिलेगा तथा किन सावधनियों को रखते हुए योग करना चाहिए इसका उचित ज्ञान होगा।

खुश रहिए, स्वस्थ्य रहिए, प्रतिदिन योग कीजिये, अच्छा खाइये, और एक अच्छा लाइफ़स्टाइल अपनाइए।

No comments:

Post a Comment

योगिक आहार

  योगिक आहार                  हम सभी जानते हैं की भोजन हमारी ज़िंदगी में क्या महत्व रखती हैं। अगर हमे सही वक़्त पर खाना न मिले तो हम कमजोर हो ...